संतकबीरनगर। साइबर ठगों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुई एक महिला को साइबर सेल और कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने ठगी गई धनराशि में से 25,549.59 रुपये महिला के खाते में वापस करा दिए हैं।
क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद निवासी अरुणा गिरी को सात फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने विभिन्न माध्यमों से उनसे 52,129 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई।साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल रविकांत कुशवाहा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के प्रयास से ठगी गई रकम में से 25,549.59 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। संवाद