संतकबीरनगर। जिले में यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। संदिग्धों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 133 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने इन वाहनों से कुल 2,28,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद