फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी पीड़ित को वापस मिले 1.09 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 3.98 लाख रुपये की ठगी के मामले में मेंहदावल पुलिस ने पीड़ित को 1,09,555.76 रुपये वापस करा दिए। मेंहदावल निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने ठगी की जानकारी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ठगी की रकम होल्ड कराई। आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार और अमित कुमार ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें