फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाते में 13 करोड़ रुपये डंप... ठप पड़े विकास के कार्य

Tue, 22 Oct 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेमरियावां क्षेत्र पंचायत में आपसी खींचतान में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। क्षेत्र पंचायत के राज्य और 15वें वित्त में करीब 13 करोड़ रुपये के करीब रकम ठंप पड़ा है। इस रकम से क्षेत्र का विकास कार्य कराया जाना था, जो आपसी खींचतान के बीच लटका हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सेमरियांवा क्षेत्र की ढ़ाई लाख की आबादी में 113 ग्राम पंचायत एवं 121 क्षेत्र पंचायत के लोग प्रतिनिधि चुनते हैं। जिनके माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्य होते हैं। 20 जुलाई 2021 को प्रमुख का चुनाव होने के बाद शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की कोई भी बैठक इन तीन सालों में पूरी नहीं हो सकी है, जिसका असर क्षेत्र पंचायतों के विकास के कार्यों पर पड़ रहा है।
वजह ये है कि क्षेत्र पंचायत के विकास की कोई भी कार्ययोजना तैयार नहीं हो पाई है। इसके लिए 14 अक्तूबर 2022 और 14 फरवरी 2023 को बैठक बुलाई गई, जो कोरम के अभाव में पूरा नहीं हो सका। बीच-बीच में कई बार बैठक बुलाई गई पर इस दौरान कोई अधिकारी बीमार हो गया अथवा अन्य कारण से बैठक नही हो सकी है। लंबे समय के बाद 28 अगस्त को क्षेत्र पंचायत के बैठक की तिथि निर्धारित हुई।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के वजह से एक बार फिर बैठक स्थगित करके 11 सितंबर को रखा गया। हंगामे और विवाद के बाद कोरम के अभाव में पूरा नहीं हो पाया। वहीं डीएम ने 30 सितंबर को क्षेत्र पंचायत के बैठक की तिथि निर्धारित की, जो सुरक्षा कारण से एक बार फिर से टल गई। ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें