फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनघटा, छावनी व खलीलाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा, छावनी व खलीलाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन बंद
विज्ञापन

धनघटा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रमुख मार्गों का पथ संचलन परिवर्तित कर दिया है। जिन मार्गो से होकर कांवड़ यात्री गुजरेंगे, उन मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह व्यवस्था अगले तीन दिन तक धनघटा में भी प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

पवित्र सावन माह में प्रमुख नदियों से जल भरकर शिव भक्त शिवालयों पर सोमवार के दिन जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान क्षेत्र के बाबा तामेश्वरनाथ धाम, बाबा बैजनाथ धाम बंसवारी गांव, बाबा कंकड़ेश्वर नाथ पौली, बाबा शिव मंदिर धनघटा, बाबा हशहेश्वर नाथ शिव मंदिर हैंसर बाजार, बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर मोहम्मदपुर आदि मंदिरों पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार की शाम से ही सरयू नदी के बिडहर घाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कांवड़ यात्री अयोध्या के पावन सरयू नदी के तट से जल भरकर विभिन्न शिवालयों की ओर कुच करते हैं। अयोध्या की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर तीन दिन तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। जिससे मार्ग दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने धनघटा में छावनी की तरफ से राम जानकी मार्ग से होकर आने वाले बड़े वाहनों को खलीलाबाद की तरफ जाने से रोक दिया है। यह सभी वाहन सिकरीगंज होकर गोरखपुर की तरफ भेज दिए जा रहे हैं। उधर, सिकरीगंज से आने वाले वाहनों को धनघटा के रास्ते अंबेडकर नगर जिले की तरफ भेजा जा रहा है। एसडीएम डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह व्यवस्था तीन दिनों के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें