पौली ब्लॉक में सदस्य पद हेतु पर्चा दाखिल करने पहुंची महिला गश खा कर गिर गई।संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KHALILABAD
नामांकन के लिए आई महिला चक्कर खाकर गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। ब्लॉक परिसर पौली में शनिवार को चल रहे नामांकन प्रक्रिया में लाइन में खड़ी महिला चक्कर खाकर गिर कर गई। जिससे अफरातफरी मच गई। महिला को उसके साथ में आए लोगों ने उठा कर पानी पिलाया। कुछ देर बाद आराम करने के बाद महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
ग्राम पंचायत चंदौली माफी से कौशिल्या देवी वार्ड सदस्य का पर्चा जमा करने के लिए ब्लॉक परिसर में आई थीं। काफी समय के बाद लाइन में खड़ी महिला जब पर्चा जमा करने खिड़की के पास पहुंची तो चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। महिला के गिरते ही तमाम लोग पहुंच गए। साथ में आए लोग महिला को पकड़ कर बिठाकर पानी पिलाया। थोड़ी देर आराम करने के बाद महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।