लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में श्याम महोत्सव का आयोजन किया। देर रात्रि तक भजनों की अबिरल गंगा बहीं, जिसमें श्रद्धालुओं ने गोता लगाया। भजन गायक सरदार गुरुमीत सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की, इसके पश्चात गोंडा से आई मानसी अग्रवाल और सरदार प्रिंस ने अपने भजन किसने सजाया खाटू वाले को बनणा प्रस्तुत कर श्याम प्रभु के आलोक श्रृंगार का वर्णन किया।
इसके बाद समस्तीपुर बिहार से आई भजन गायिका रेशमी शर्मा ने अपने भावपूर्ण भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य गायक सरदार हरिमेंद्र सिंह रोमी ने भजनों की अबिरल गंगा को बढ़ाते हुए पूरे पांडाल को श्याम मय बना दिया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता एवं खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को समिति के सचिव अंकुर अग्रवाल ने चुनरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिनेश चिरानिया, राम गोपाल रुंगटा, सुनील छापड़िया, महेश चिरानिया, रवि अग्रवाल, श्याम रूंगटा, सौरभ अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।