संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाने को लेकर परिवहन निगम की बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश जारी किया है।
जारी पत्र में मुख्य सचिव ने कहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा के लिए केंद्रों तक जाने को लेकर बसें चलाई जानी हैं। ऐसे में बसों को निर्धारित समयानुसार संचालित किया जाए। जिससे की परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंच सके। कुछ परीक्षा केंद्र दूर है जिससे छात्रों को परेशानी होगी। बसे चलने से वह आसानी से केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। अब जिला स्तर से रूट निर्धारित की जाएगी। संवाद