फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 714 लोगों की आभा आईडी

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगाें का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न ब्लॉकों में कुल 714 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली व हैंसर बाजार में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें