फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो घंटे की बारिश से कीचड़ से भरीं सड़कें, पैदल चलना भी मुश्किल

Mon, 23 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गैसगोदाम से घोरखल की तरफ जाने वाले मार्ग पर बरसात के चलते फैला कीचड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार की सुबह चार से छह बजे तक हुई बारिश से शहर और मोहल्लों की सड़कें कीचड़ से भर गई हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी लगने से धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। भोर में हुई बारिश के बाद खलीलाबाद शहर के कई मोहल्लों में सड़क पर पर कीचड़ जमा होने से पैदल चलना मुश्किल रहा। शहर के घोरखल स्थित गैस गोदाम से अंदर जाने वाली सड़क कीचड़ से पूरी तरह सनी हुई दिख रही थी। सड़क पर वाहन ही नहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बहुत से लोग बारिश के पानी के बीच से अपने वाहन लेकर निकले। खलीलाबाद शहर का जूनियर हाई स्कूल में पानी भर गया। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से बारिश व नाली का पानी सड़क की पटरी पर जमा हो गया। बारिश रुकने के बाद नगरपालिका के कर्मचारी चोक नालियों को साफ करके पानी निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें