मेंहदावल में बिजली फाल्ट सही करते कमी
मेंहदावल। रविवार की रात आई आंधी-बारिश से मेंहदावल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसका नतीजा यह रहा की विद्युत विभाग फाल्ट की समस्या दूर करने में लग रहा लेकिन 15 घंटे बाद भी मेंहदावल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
जिसके कारण नगर पंचायत समेत 300 गांव अंधेरे में है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान गए तो वहीं लोग मोबाइल चार्ज समेत कई परेशानियों से गुजरे।
रविवार की देर रात करीब दो बजे आई आंधी पानी में मेहदावल शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। रात में बिजली फाल्ट की समस्या मनवापुर से शुरू हुआ। सुबह होते होते विद्युत वितरण खंड परिसर मेंहदावल में केबल भ्रष्ट हो गया। जिसका परिणाम यह रहा की बिजली निगम के कर्मचारी सुबह पांच से ही विद्युत फाल्ट की समस्या का समाधान करने के लिए अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटे रहे। लेकिन उन्हें स्वयं पांच बजे तक सफलता नहीं मिल पाई।
फाल्ट के कारण मेंहदावल शहर तथा 300 गांव के विद्युत उपभोक्ता करीब 15 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। जिसका परिणाम यह रहा कि सुबह होते ही लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस गए। तमाम लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए तो कई के मोबाइल बैठ गए। बिजली निगम के लोगों का कहना है कि दो बजे से सप्लाई मनवापुर से फेल हुई।
टाउन एक व दो दोनों फीडर का दो बार ट्राई लिया गया, लेकिन फीडर लगा नहीं जिसके कारण दोनों फीडरों को ब्रेक डाउन में डाला गया।
सुबह जब कर्मचारियों ने फाल्ट की समस्या काफी मशक्कत के बाद दूर की तो इनकमिंग केबल ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। सहायक अभियंता और अवर अभियंता के नेतृत्व में बिजली कर्मी ब्लास्ट केवल को दुरुस्त करने में लगे रहे लेकिन शाम पांच बजे तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।