फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी खर्च से बनवाई सड़क की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के बंधूपुर में बने सीसी रोड के किनारे पटरी न होने से गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रोड के किनारे गड्ढों के चलते वाहनों के आवागमन में असुविधा और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन

सोमवार को गांव निवासी जयहिंद यादव ने निजी खर्च से सीसी रोड के किनारे मिट्टी डालकर पटरी बना दी, जिसकी ग्रामीण प्रशंसा कर रहे हैं। बताते चलें कि सीसी रोड के किनारे पटरी बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से गुहार भी लगाई थी। आवागमन में असुविधा के चलते ग्रामीणों ने पटरी निर्माण को लेकर प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब सीसी रोड की पटरी बनाने पर लालचंद्र दुसाध, पूनम दुसाध, रामप्रकाश, रामवृक्ष दुसाध, रीमा दुसाध, गीता ने आदि ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें