फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोद कर छोड़ दी जा रही सड़क

Tue, 02 Jan 2018 12:30 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
खोद कर छोड़ दी जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के नाम पर सड़क खोद कर छोड़ दी जा रही है। जिसके कारण आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नेहरू चौक के पास मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। जिससे खास तौर से चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द मिट्टी हटवाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की तरफ से शहर की मुख्य सड़कों के नीचे जलापूर्ति की पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन पुरानी होने से कई दिन से अक्सर लीकेज की समस्या पैदा हो जा रही है। जिसे ठीक करने के लिए पालिका कर्मी सड़क खोदकर छोड़ देते हैं। इसके चलते संबंधित मार्गों से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नेहरू चौक के पास लीकेज ठीक करने के लिए सड़क खोद दी गई और मिट्टी निकालकर वहीं छोड़ दी गई है। इसके चलते खास तौर से चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग उस रास्ते न जाएं, अवरोध के लिए बिजली का पोल आड़े - तिरछे लगा दिया गया है। इससे पूर्व मेंहदावल रोड पर भी जलापूर्ति की पाइपलाइन में लीकेज था।

इसे ठीक करने के लिए पालिका व जलकल कर्मियों ने सड़क खोद दी थी। इसके कारण बीएसएनएल की केेबिल कट गई थी और कई दिन तक इंटरनेट सेवा बाधित रही। अब भी यहां पर सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी है। शहर के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि खुदाई कर लीकेज ठीक करने के बाद सड़क की तत्काल मरम्मत कर देनी चाहिए। शहर के ही निवासी शिव कुमार ने कहा कि पेयजल व्यवस्था में सुधार करना तो ठीक है, लेकिन जिस तरह से सड़क की खुदाई कर छोड़ दी जा रही है, यह ठीक नहीं है। इससे लोगोंको दिक्कत होती है। 
विज्ञापन

















उन्होंने कहा कि इन दिनों कोहरा ज्यादा है। ऐसे में टूटी सड़कें ठीक न होने से दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहती है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की अविलंब मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें