फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बीच गर्मजोशी से हुआ नए साल का स्वागत

Tue, 02 Jan 2018 12:24 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठंड के बीच गर्मजोशी से हुआ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड के बीच वर्ष 2017 को अलविदा कहते हुए युवा वर्ग का जश्न सोमवार को देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को बधाई और मोबाइल से मैसेज करते रहे। मंदिरों में भी नए वर्ष के आगमन पर काफी भीड़ लगी रही। हालांकि पूरे दिन ठंड रही, लेकिन फिर भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


बीते 31 दिसंबर की तरह एक जनवरी को भी एसएमएस और ई मेल के जरिए संदेश भेजने की सभी लोगों में होड़ सी रही। दिनभर सबके मोबाइल फोन घनघनाते रहे। जश्न मनाने के लिए कई लोगाें ने घर पर तो कई लोगों ने शांत जगहों को चुना। खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों के सभी प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान से नए साल को अच्छे से बिताने का आशीर्वाद मांगा। इसी तरह से युवा वर्ग होटलों और ढाबों पर दोस्तों संग खाना भी खाया। कलेक्ट्रेट पर डीएम मार्कंडेय शाही को लोगों ने पहुंच कर नए साल की बधाई दी। इसी तरह से सीडीओ, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को लोगोें ने फूल देकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। 

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और चौराहों पर भी नववर्ष की धूम रही। लोग जगह-जगह अलग अलग टोलियों में गीतों पर थिरकते नजर आए। कस्बे के हनुमान गढ़ी परिसर, दक्षिण चौराहा, बभनैया मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर नव वर्ष की खुशियां मनाई गईं। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया, रोडवेज आदि स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नव वर्ष का जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें