फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन की मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बौरब्यास में लाइनमैन की मौत के बाद जाम लगाने वाले लोगों को समझाते अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संविदा लाइनमैन की मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

26 जुलाई को महादेवा नानकार में हाईटेंशन तार का फाल्ट बनाते झुलस गए थे राजकमल
बौरव्यास चौराहे पर दो घंटे जाम के बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। फाल्ट ठीक करते वक्त झुलसे संविदा विद्युतकर्मी राजकमल की मौत से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को बौरव्यास चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा जिस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम खत्म हुआ।
धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के रैधरपार गांव निवासी राजकमल बौरव्यास फीडर पर संविदा विद्युत लाइनमैन के पद पर तैनात थे। 26 जुलाई को महादेवा नानकार गांव में हाईटेंशन तार का फाल्ट बनाते समय अचानक करंट आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी मेंहदावल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। आर्थिक स्थिति ठीक है न होने के कारण क्षेत्रवासियों ने उनके इलाज के लिए चंदा एकत्र किया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान राजकमल की मौत हो गई। इस मामले में विभागीय उदासीनता से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिन के करीब 12:30 बजे नाराज लोगों ने बौरव्यास चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज बौरव्यास की सूचना पर एसडीएम मेंहदावल प्रेम प्रकाश अंजोर व सीओ गयादत्त मिश्र मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा जिसमें पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद से संबंधित मांगें शामिल हैं। एसडीएम ने वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में लाकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई बजे सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान हिमांशु उपाध्याय, जैसराम निषाद, उपेंद्र कुमार राय, साजन उपाध्याय, खालिद अंसारी, नईम अंसारी, राकेश, राममिलन, प्रभावती, सुरसती, मनोज, अखिलेश, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें