फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

Tue, 31 May 2016 12:18 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद किठौर रोड पर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सांथा,  मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी गांव के पास सोमवार की शाम को डीसीएम की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ उत्तेजित हो गई। हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा,जिससे आवागमन बाधित हुआ।
बाद में चौकी इंचार्ज बनकसिया मोतीचंद्र मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

  करमैैनी गांव निवासी रामसमुझ का चार वर्षीय बेटा शिवा सोमवार की शाम सात बजे के करीब सामान खरीदने के लिए गांव के चौराहे पर गया था। बीएम सिटी मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज गति के एक डीसीएम ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जब तक जुटे,तब तक चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। घटना से नाराज भीड़ ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को बेहद परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के छोटेलाल, वृजेंद्र गुप्ता, विश्व विजय सिंह, पवन दूबे, राम प्रकाश आदि का कहना था कि बीएमसिटी मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे है। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए न तो संकेतक लगे है और न ही स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। खतरनाक मोड वाली जगहों पर और प्रमुख कसबों के पास संतेतक और स्पीड ब्रेकर बनाया जाना बेहद जरुरी है।
घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। चौकी इंचार्ज बनकसिया मोतीचंद्र के समझाने के बाद लोग मान गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें