फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को किया अवरुद्ध

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामपुर दक्षिणी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गया बांस बल्ली।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव में दबंगाें ने सार्वजनिक रास्ते को बांस-बल्ली लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। इससे 15 से 20 घरों के लोग परेशान होकर थाना और तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।
शुक्रवार को सीओ के पास फरियाद लेकर पहुंचे रामनिवास, लालमोहन, सुनील कुमार, विक्रम आदि का कहना था कि आबादी की जमीन से होकर पुश्तैनी सार्वजनिक रास्ता चलता है। उस रास्ते से होकर आधे गांव के लोग तो आते-जाते हैं। रामनिवास के घर में जाने का वही प्रमुख रास्ता है। गांव निवासी दबंग व्यक्ति ने रास्ते की भूमि पर जबरन कब्जा करने के लिए बांस-बल्ली लगा दी। इससे सभी लोगों का रास्ता अवरुद्ध है।
विज्ञापन

गांववालों ने कहा कि मौके पर लेखपाल गए। जब उन्होंने रास्ते को खाली करने के लिए कहा तो विपक्षी उन पर भड़क उठे। वह भाग कर तहसील में चले आए। इसके बावजूद कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच कर जांच करेगी। सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध पाया गया तो रास्ता खाली कराया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें