फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिया भट्ट बनीं एक दिन की जीजीआईसी की प्रधानाचार्य

Thu, 25 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में साइकिल रैली निकाली गई। इसके बाद कक्षा 12 की छात्रा रिया भट्ट को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य बनने पर शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बनने पर रिया भट्ट ने कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चलने वाली सभी शिक्षण कार्यों के साथ कार्यालय के कार्यों की भी जानकारी ली। किस तरह से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और अनुशासन को लेकर प्रयास किया जाता है। रिया भट्ट ने कहाकि पठन-पाठन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिक्षक समय से विद्यालय आए और छात्राओं के पढ़ाई में ध्यान दें। एक-एक कर छात्राओं की प्रगति जानी।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहाकि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्म बल की भावना जागृत होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें