फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वायरल के साथ बच्चों में हैंड-फुट-माउथ संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के बीच बच्चों में वायरल के साथ हैंड-फुट-माउथ डिजीज (एचएफएमडी) का संक्रमण भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार और गले में खराश के साथ हाथ, पैर और मुंह पर लाल दाने निकलने की शिकायत लेकर बच्चे आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उनकी ओपीडी में रोजाना चार से पांच बच्चे हैंड-फुट-माउथ डिजीज के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। अन्य बाल रोग विशेषज्ञों के यहां भी मरीज आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से कॉक्ससैकी वायरस से होती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क और उसकी सांस की बूंदों के माध्यम से इसका संक्रमण फैल सकता है। बीमारी में बच्चों को बुखार, गले में खराश और मुंह, हाथ व पैरों पर दाने हो सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, इस बीमारी में लक्षणों के आधार पर उपचार किया जाता है। बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से पैरासिटामॉल दी जाती है। आमतौर पर बच्चे सात से 10 दिनों में ठीक हो जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों में ऐसे लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराएं। संक्रमित बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और उन्हें दूसरे बच्चों के निकट संपर्क से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें