फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्राई फ्रूट्स के बढ़े दाम, उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भारी

Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। रक्षाबंधन और त्योहारों के मद्देनजर ड्राईफ्रूट्स के दामों में तेजी आ गई है। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश की कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सेमरियावां, करही, लोहरौली, सालेहपुर दुधारा, उसराशहीद, बाघनगर, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना, टेमारहमत आदि चौराहों व बाजारों पर किराना दुकान सजी रहती हैं। इस समय काजू 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो, बादाम 900 से 1100 रुपये प्रति किलो, पिस्ता 1400 से 1800 रुपये प्रति किलो, अखरोट 900 से 1200 रुपये प्रति किलो और किशमिश 350 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में कीमतें बढ़ने और त्योहारों के कारण मांग बढ़ने से खुदरा बाजार में भी दामों में उछाल आया है। ड्राईफ्रूट्स की महंगाई का असर सबसे अधिक मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। लोग उपहार और पूजा-पाठ के लिए भी सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों पर लोगों का खर्च और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें