फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवादित मकान पर कब्जे के मामले में दो नामजद समेत 30 पर बलवा का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में रविवार को दुकान और मकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में देर रात कोतवाली पुलिस ने गोला बाजार उत्तरी निवासी वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर मुखलिसपुर रोड निवासी दीपक कुमार व उनके पिता ओमप्रकाश पर नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ बलवा तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गोलाबाजार निवासी वीरेन्द्र कुमार ने रविवार शाम कोतवाली खलीलाबाद में दी गई तहरीर में लिखा है कि 12 अक्तूर को दिन में लगभग 2 बजे विपक्षी दीपक कुमार व उनके पिता ओमप्रकाश अपने साथ 30 अज्ञात लोगों को लेकर आए। उन्होंने उनके घर का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया तथा जाते समय गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

उस समय घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने देर रात दीपक कुमार व उनके पिता ओमप्रकाश व 30 अज्ञात के खिलाफ बलवा, कब्जा, लोकशांति भंग करने का प्रयास, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया।
वीरेंद्र ने आरोपियों पर करीब एक लाख रुपये की क्षति का भी आरोप लगाया है। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें