कलक्ट्रेट सभागार में खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित करते डीएम और विधायक-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में युवक एवं महिला मंगल दलों को सोमवार को खेल प्रोत्साहन सामग्री किट वितरित की गई। इससे पूर्व लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया और उनके भाषण को सुना गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांवों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि वितरित की गई सामग्री इन गतिविधियों को गति देने में अत्यंत सहायक होगी। मंगल दलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना सरकार की प्राथमिकता है। कलक्ट्रेट सभागार में विधायक अंकुर राज तिवारी और डीएम आलोक कुमार ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित किया। कार्यक्रम में कुल 34 महिला तथा 30 युवक मंगल दलों खेल प्रोत्साहन सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में खलीलाबाद विधानसभा अंर्तगत आने वाले विकास खंड खलीलाबाद ,सेमरियावां और विकास खंड बघौली के मंगल दलों को खेल किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अराधना द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, रितेश वर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।