फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर शिकायत करने वालों को देनी होगी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पर शिकायत करने वालों को देनी होगी रसीद
विज्ञापन

शासन ने जारी किए आदेश, धनघटा पुलिस ने की शुरुआत
इंद्रेश यादव
हैंसर। थाने पर अब फरियादी जब प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचेंगे तो पुलिस को उन्हे रसीद देनी होगी। जिस पर फरियादी का नाम, गांव का नाम, मोबाइल नंबर, विपक्षी का नाम, किस विवाद को लेकर फरियाद कर रहा है और कौन सा अधिकारी उसकी शिकायत पर जांच कर रहा है। यह पूरी जानकारी रसीद में देनी होगी
विज्ञापन

शासन की मंशा है पीड़ित को समय सीमा के भीतर न्याय मिले। न्याय के लिए उसे अधिकारियों के पास ज्यादा भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। उसके लिए शासन ने प्रदेश के सभी थानों पर फरियादी को प्रार्थना पत्र की रसीद देने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुपालन में धनघटा पुलिस बृहस्पतिवार से आदेश का पालन शुरू कर दिया है। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि थाने पर आने वाले पीड़ितों को समय सीमा के भीतर न्याय मिले इसके लिए यह पहल की गई है। इससे पता चलेगा कि जिस एसआई को प्रार्थना पत्र दिया गया है। वह कितनी सक्रियता से समस्या का सामाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर नजर रखने के लिए सीसीटीएनएस का गठन किया गया है। जो हर प्रार्थना पत्र पर नजर रखेगा और उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करेगा। एसओ ने बताया कि थाने पर तैनात सीसीएनटीसी अधिकारी को प्रार्थना पत्र लेने और उसकी रसीद देने के लिए रिसीवर के रुप में लगा दिया गया है। थाने पर पहुंचे सभी फरियादियों का प्रार्थना पत्र लेने और उन्हें रसीद देने का वह काम करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें