फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और टेंपो में भिड़ंत एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी नहर के निकट सड़क हादसे में छतिग्रस्त हुआ बोलेरो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बोलेरो व टेंपो में भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

बखिरा। बृहस्पतिवार को बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी नहर के निकट पूर्वाह्न करीब 11 बजे बोलेरो व सवारी लेकर जा रहे टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

खलीलाबाद-मेहदावल मार्ग पर एक बोलेरो खलीलाबाद की तरफ से जा रही थी, जबकि टेम्पो सवारी लेकर खलीलाबाद जा रही थी। हरदी नहर के पास बोलेरो व टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में गंभीर रूप से घायल बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी सद्दाम सलीम शेख पुत्र सलीम शेख की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि जंगल दशहर निवासी मनीषा पत्नी चंद्रशेखर, झुंगिया निवासी गुलाबी देवी पत्नी लवकुश, कोपिया निवासी चंपा देवी समेत कुल पांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि पांच घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें