एसपी ने 20-20 हजार रुपये का रखा ईनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार व वांछित तीन आरोपियों के गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी आपराधिक गतिविधियों में अलग-अलग मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी कियामत पुत्र मियाज उर्फ नियाज निवासी कपड़िया थाना घोसी जनपद मऊ, आरोपी इम्तियाज उर्फ हिमताज पुत्र रफी निवासी मैली थाना धनघटा व अजय गुप्ता पुत्र बलराम गुप्ता निवासी बैकुण्ठपुर थाना धनघटा के गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। इन पर गैंगेस्टर एक्ट का भी अभियोग पंजीकृत हुआ है।
एसपी ने बताया कि तीनों अपराधियों के संबंध में जो कोई व्यक्ति पुलिस को सूचना देगा या गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को वांछित अपराधी के नाम के अनुसार नकद राशि पुरस्कार दिया जाएगा।