फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोया मोबाइल फोन लाैटाया

Sat, 23 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में गुमशुदा मोबाइल को उनके असली मालिक के सुपुर्द किया। सर्विलांस पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर गायब 121 मोबाइल को बरामद किया। जिसका वितरण एएसपी ने किया। गायब मोबाइल को पाकर उनके असली मालिकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के अगुवाई में गठित टीम ने जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल (एंड्राएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये) के मोबाइल को बरामद किया।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सभी मोबाइल धारकों को रिजर्व पुलिस लाइंस में बुलाकर उनका मोबाइल सौंपा। एएसपी ने बताया कि चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करके आईएमईआई ब्लाॅक/ट्रेस किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें