सेवानिवृत्ति पर पौधा लगाते हुए सेवानिवृत्त दारोगा व साथ में एएसपी । स्रोत - पुलिस
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग की रेडियो शाखा में दरोगा रविंद्र प्रताप सिंह को उनके सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइंस सभागार में विदाई दी गई। रविंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइंस में एक पौधा लगाया और कहा कि वह यहां आकर इसकी देखभाल करेंगे।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी आजन्म सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह हर समय सक्रिय रहकर सामाजिक कार्याें में योगदान करता रहता है। एएसपी ने सेवानिवृत्त रेडियो उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रंथ आदि भेंटकर विदाई इी। संवाद