फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को दी विदाई

Mon, 01 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के विदाई समारोह में उप​स्थित उनके सहकर्मी । स्रो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खलीलाबाद के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक सीडी पांडेय ने कहा कि हर बैंक कर्मी का यह दायित्व है कि बैंक में आने वाले हर ग्राहक को मालिक समझें। अगर वह संतुष्ट नहीं है तो हमारा सारा कार्य बेकार है। इसलिए उनकी सुख सुविधा का ध्यान देते रहें।
विज्ञापन

ये बातें उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित एक होटल में अपने विदाई समारोह कहीं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय प्रमुख विजय प्रसाद ने उनके कार्यों की सराहना की। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक केपी सिंह तथा आभार ज्ञापन मुख्य प्रबंधक अभिनव कुमार द्विवेदी ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय प्रसाद, पूर्व प्रशासनिक प्रमुख के सी शुक्ला, पूर्व एजीएम आर के पांडेय, संजय शाही, वीरेन्द्र पांडेय, अंशुमान मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा, विधि अधिकारी पवन कुमार, अविनाश कुमार राय, शाखा प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी, अब्दुल अव्वल, सौरभ मणि त्रिपाठी, अभिशेष वर्मा, एसके सिंह, संजय कुमार, फरहान वारिस खान के अतिरिक्त अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें