फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस पर संकट : पराली जलाने व निर्माण कार्यों से बढ़ा प्रदूषण

Sat, 16 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में वायु प्रदूषण दस्तक दे रहा है। इसकी वजह यह है कि जगह-जगह कचरे में आग लगा दी जा रही है। रोक के बावजूद खेतों में पराली जलाई जा रही है। इससे सांसों पर संकट बढ़ गया है। बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों के लिए यह नुकसानदायक है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सांस की तकलीफ लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 145 पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन

हरियाली लाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह वातावरण को शुद्ध करने और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। दूसरी तरफ सारे प्रयासों पर पानी फिर रहा है। कारण यह है कि जहां पर सड़कों का निर्माण हो रहा है, वहां धूल उड़ रही है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
स्थिति यह है कि वर्तमान में भेली मंडी से बाईपास को जोड़ने वाली सड़क तोड़ दी गई है इससे समस्या बढ़ गई है। वहीं भुवरिया से पायलपार जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां भी धूल उड़ती रहती है। दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में अब भी पराली जलाई जा रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और हवा जहरीली होने लगी है। शनिवार को एक्यूआई 145 पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें