फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा रिसोर्स सेंटर

विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा रिसोर्स सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए रिसोर्स सेंटर का निर्माण होगा। यहां दिव्यांग बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास होगा। जिले में नामांकित 1625 दिव्यांग बच्चों के लिए दो रिसोर्स सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। प्रत्येक रिसोर्स सेंटर के लिए 80 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। एक सेंटर मेंहदावल और दूसरा हैंसर ब्लॉक में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

दिव्यांगता के चलते बच्चे अन्य सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाई नहीं कर पाते। कभी सहायक उपकरण की दिक्कत आती है तो कभी विशेषज्ञ अध्यापक नहीं होने के चलते बच्चों को विषय वस्तु समझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए सरकार ने इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए रिसोर्स सेंटर बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। रिसोर्स सेंटर में विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की जरूरत के अनुसार हियरिंग मशीन, ब्रेल लिपि से पढ़ाई के संसाधन और अन्य सहायक उपकरण मौजूद रहेगा। प्रत्येक सेंटर के निर्माण में 80 हजार रुपये खर्च होंगे। बीएसए ने कहा कि रिसोर्स सेंटर के लिए मेंहदावल और हैंसर ब्लॉक को प्रस्तावित किया गया है। गाइड लाइन के अनुरूप बीआरसी अथवा नजदीकी परिषदीय विद्यालय में उपलब्ध जगह पर इस केंद्र का संचालन होना है।  खंड शिक्षाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। जल्द इन सेंटरों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रिसोर्स सेंटर के लिए उपकरणों की खरीद डीएम अथवा डीएम द्वारा नामित एडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सहमति पर होगी। इस कमेटी में बीएसए संयोजक होंगे जबकि सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा को इसका सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें