- विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया कार्यक्रम, शहर में निकाली गई प्रभातफेरी
संतकबीरनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मडया से सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जो मटिहना होते हुए शहर में भ्रमण करते हुए खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पहुंची, जहां पर लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
पूर्व सभासद शैलेश गौतम उर्फ डब्बू, विनय राव, रामधनी एडवोकेट, संदीप राव, बलदेव, सूरज, सुनील राव, जगदीश प्रसाद, वासुदेव आदि के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी मटिहना होते हुए मोती चौक, बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान अम्रता नंद, विनोद कुमार, रुद्रनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में उन्हें याद किया गया। इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अबर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, दयाशंकर चौधरी, मोइन अंसारी, विजय गुप्ता, दुर्गेश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवर पर सरफराज, रत्नेश गौतम, अक्षय कुमार, बैजनाथ, विकास गौतम , पिंटू गौतम, इंद्रजीत गौतम आदि लोग मौजूद रहे।