संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के भिउघाट गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता रीबा ने बताया कि 12 अगस्त को दोपहर में बच्चों के विवाद में गांव के ही विपक्षी इंद्रभान, चमेला, चंदन, सोनम ने गाली देते हुए काफी मारा-पीटा। घटना देखकर बचाव में आए पति को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में दोनों को काफी चोटे आईं। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर लिया।