फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 आरक्षण समर्थकों ने जुलूस निकाला 

Thu, 21 Jul 2016 11:35 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को आरक्षण समर्थकों ने जूनियर हाईस्कूल परिसर खलीलाबाद से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरक्षण समर्थकों ने गुजरात सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश जताया। साथ ही बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की की गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक में गुजरात में दलित युवकों की पिटाई पर रोष व्यक्त   किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बसपा की मुखिया के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

दलितों-पिछड़ों को आरक्षण मिलता रहे। यदि दलितों का उत्पीड़न करने वाले व भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क व रेलमार्ग जाम करने का कार्य किया जाएगा।  बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल परिसर से जुलूस निकाला, जो बैंक चौराहा तक गया। इस दौरान संदीप कुमार राव, पारसनाथ, दिनेश कुमार, सुजीत कुमार, जगजीवन प्रसाद, चंद्र प्रकाश, लक्ष्मण भूषण, शिव कुमार, मधु प्रसाद, शैलेष कुमार, बृजेश कुमार, बाबूराम, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, डब्बू सभासद, यशवंत लाल मित्तल, लालबचन, केजी राव, अभिषेक भारती, पंचराम, कोमल प्रसाद आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें