फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ढोलबजा में संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरूत

विज्ञापन
सरयू की कटान से बचाने के लिए ढोलबजा मार्ग की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। तहसील क्षेत्र में बहने वाली सरयू चार दिनों से लगातार घटाव की ओर बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को स्थिर हो गई। उधर नदी के कटान से क्षतिग्रस्त हुए ढोलबजा संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
सरयू का जलस्तर अयोध्या में बृहस्पतिवार को 92.430 पर स्थिर रहा। इसके कारण यहां भी नदी का घटाव थम गया। नदी का पानी घटने के बाद ढोलबजा, गायघाट दक्षिणी, दौलतपुर में नदी कटान करना शुरू कर दी थी। ढोलबजा में कटान के कारण एमबीडी बांध से ढोलबजा तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

इसके कारण गांव के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया था। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग ने कटे हुए संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। रामनिवास, जयशंकर, राम सजीवन, रमाकांत निषाद, सुरेंद्र आदि का कहना है कि नदी का जलस्तर भले ही स्थिर है लेकिन धीरे-धीरे करके कटान जारी है। नदी फसलों की कटान कर रही है।
विज्ञापन

उधर नेपाल में आई बाढ़ के कारण सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मद्देनजर सिंचाई विभाग के अधिकारी बंधे का मरम्मत कार्य तेजी के साथ करा रहे हैं।
ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें