फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद- बांसी रेल परियोजना में आ रही बाधा दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना में प्रतिकर वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन



संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना में प्रभावित भूमि के प्रतिकर वितरण एवं परियोजना कार्य में आ रही कतिपय समस्याओं के निराकरण के लिए कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई।

एडीएम ने परियोजना में कतिपय बाधाओं का त्वरित निदान करने के साथ ही अवशेष गाटाओं, भूमियों का अंश निर्धारण तथा अवशेष प्रतिकर भुगतान से संबंधित भू-स्वामियों से प्रतिकर भुगतान के लिए फार्म सीसी/बैंक खाता, आधार कार्ड, फोटो आदि विवरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एनएच 28 पर बनने वाले आरओबी निर्माण में आने वाली दिक्कतों के निदान के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर निराकरण के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा एवं रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें