फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वेल्डिंग करते समय पलटी ट्राॅली, मिस्त्री की दबकर मौत

Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबका उत्तर टोला की घटना से अफरातफरी
विज्ञापन

सिसवा बाजार। ब्लाॅक क्षेत्र के सबया उत्तर टोला में वेल्डिंग करते समय ट्राॅली पलटने से रामदवन विश्वकर्मा (69) की दकबर मौत हो गई।
कोठीभार थाना के सबया उत्तर टोला में निवासी रामदवन अपने छोटे बेटे के साथ ट्राॅली की मरम्मत का कार्य करते हैं। सोमवार उनकी दुकान पर कोहड़वल के किसी किसान की ट्राॅली दोपहर 12 बजे के आसपास रिपेयरिंग चल रही थी। रामदवन टेक पर ट्राॅली खड़ी कर चक्का लगाए जाने वाले स्थान की वेल्डिंग कर रहे थे कि अचानक टेक हट गया और ट्राॅली अनियंत्रित होकर रामदवन के ऊपर ही पलट गई। इसमें दबने के चलते मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों के साथ छोटे बेटे अरुण ने किसी तरह शव निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
कोठीभार के निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। बताया जा रहा कि रामदवन का बड़ा बेटा भी मिस्त्री का कार्य करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें