- जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 मरीज आते हैं
- भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए अलग से पर्ची काउंटर खोला गया है। जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। ओपीडी में रोजाना करीब 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। पर्ची कटवाने लिए लंबी लाइन भी लगती है। एमसीएच विंग में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की पर्ची भी इसी जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर काटी जाती है। इसके बाद मरीज एमसीएच विंग में जाकर इलाज कराते हैं। इससे करीब 100 मीटर की दूरी तय करनी पड़ता है। सीएमएस ने इन परेशानियों को देखते हुए एमसीएच विंग का पर्ची काउंटर अलग कर दिया है।
जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर दो पर्ची काउंटर है। जिस पर लंबी लाइन लगती है। साथ ही सबसे ज्यादा दिक्कत प्रसूताओं को होती है। एमसीएच विंग के मरीजों के लिए अस्पताल के मुख्य गेट पर ही पर्ची काउंटर बना दिया है। जिससे मरीज अपनी पर्ची कटवा रहे हैं। शनिवार को पर्ची के लिए लाइन में लगे विजयनाथ ने बताया कि पर्ची कटवाने में आधे घंटे का समय लग जाता है। अगर दो काउंटर और खोल दिया जाए तो कुछ राहत मिले। पर्ची कटवाने के लिए चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाइन लगानी पड़ती है। जिसमें काफी समय खराब होता है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए एक अलग से पर्ची काउंटर एमसीएच विंग में खोला गया है। लोग वहां पर भी पर्ची बनवा सकते हैं।