फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैंसर की दवाओं में कस्टम ड्यूटी में छूट से मिली राहत

Mon, 02 Feb 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विरेंद्र सिंह राजपुत, कैंसर की दवा वाली खबर में
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बजट 2026-27 में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कैंसर से जुड़ी 17 प्रमुख दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट की घोषणा की है। इसके अलावा, दुर्लभ बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 7 अतिरिक्त दवाओं के आयात पर भी छूट मिलेगी। यह निर्णय इन महंगी दवाओं को मरीजों के लिए अधिक किफायती होगा। जिले में कैंसर की बीमारियों से जूझ रहे लोगो को कुछ हद तक राहत मिले। इस कदम का मकसद कैंसर के इलाज की लागत को कम करना और जरूरी दवाओं तक आम लोगों की पहुंच बढ़ाना है। ये उन मरीजों के लिए बड़ी राहत है जो एडवांस और जटिल कैंसर के लिए इम्पोर्टेड दवाओं पर निर्भर हैं। महुली निवासी विजय, शंकर, राम कृपाल, बघौली निवासी धनुष आदि ने कहा कि सरकार ने कैंसर की दवाओं के दाम में छूट की है। जिससे इस बीमारी से जूझने वाले लोगो को राहत मिलेगी। कैंसर कीदवाएं महंगी होने की वजह से लोग को खरीदने में दिक्कत उठानी पड़ती थी। लेकिन कस्टम डयूटी में छूट से अब यह कुछ हद तक सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन

0
ज्यादातर मरीज कैंसर कीदवाओं को लेने आते थे। लेकिन महंगी होने की वजह से उन्हे खरीदने में दिक्कत आती थी। सरकार ने दवाओं से कस्टम डयूटी कम करके ऐसे मरीजों को राहत पहुंचाने का काम किया है। - विरेंद्र सिंह राजपूत, मेडिकल स्टोर संचालक
0
बजट में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार और लोगों तक इलाज की सहज उपलब्धता के लिए भी जरूरी ऐलान किए गए। सबसे जरूरी कैंसर की दवाओं के दाम में छूट कर राहत दी है। इससे लोगों को सहुलियत मिलेगी और आसानी से दवा खरीद सकेंगे। कुछ दवाएं महंगी होने की वजह से वे लोग भी दुकान पर नहीं रख पाते थे। -मनोज कुमार पांडेय, दवा विक्रेता

विरेंद्र सिंह राजपुत, कैंसर की दवा वाली खबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें