फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों को राहत

Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर में मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। इसके साथ ही अधिकतर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। जिससे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ गई गई है। इसके साथ ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। सात मई से पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में कार्य कराए जाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। 12 अप्रैल से शुरू हुए मेगा ब्लॉक अब समाप्त हो गया है। इससे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखने लगी है। मंगलवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस सहित इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। साथ ही इस समय चल रही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को भी राहत मिली है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले राजकुमार, सुधीर कुमार आदि ने बताया कि ट्रेनों के चलने से काफी हद तक सफर भी परेशानी दूर हो गई है। सात मई से गोरखपुर-गोंडा और गोरखपुर-अयोध्या पर चलेगी। इससे लोकल यात्रियों को भी सफर में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें