फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नियमित अध्ययन और सही अभ्यास दिलाएंगे अच्छे अंक

Tue, 06 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी तेज हो गई है। रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) विषय को लेकर छात्रों में अक्सर भ्रम रहता है। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि यदि छात्र नियमित अध्ययन और सही अभ्यास करें तो रसायन विज्ञान में अच्छे अंक मिल सकते हैं। सही रणनीति अपनाकर इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार का कहना है कि छात्रों को सबसे पहले अपने पाठ्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित समय सारिणी बनानी चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। बिना योजना के पढ़ाई से विषय अधूरा रह जाता है। बीते दो से तीन वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों की प्रकृति प्रायः उन्हीं के आसपास रहती है। इससे महत्वपूर्ण टॉपिक पहचानने में भी मदद मिलती है।
रसायन विज्ञान में आंकिक प्रश्नों का विशेष महत्व है। छात्रों को चाहिए कि वह प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और दिए गए मानों को संबंधित सूत्र के अनुसार व्यवस्थित कर हल करें। उत्तर तक पहुंचने के लिए गणना के सभी आवश्यक चरण अवश्य लिखें, जिससे पूर्ण अंक प्राप्त किए जा सकें। इसके अलावा, रासायनिक समीकरणों को बार-बार लिखकर याद करने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा में सीधे समीकरण लिखने से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। जो अध्याय आज पढ़ा जाए, उसे अगले दिन अवश्य दोहराया जाए, ताकि विषय लंबे समय तक स्मृति में बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें