संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में बृहस्पतिवार को 3 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 13 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए बृहस्पतिवार को चनवापार में शिविर लगाया गया। इस दौरान 13 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि चनवापार चौराहे पर एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 56 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 40 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया । 13 बाकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 3 लाख रूपये की वसूली की गई ।
इस दौरान अवर अभियंता भानु चौरसिया, आरिफ, शोभनाथ, धमेंद्र ,बेलास आदि लोग मौजूद रहे। े