फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दो ग्राम प्रधानों से वसूली का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दो ग्राम प्रधानों से वसूली का दिया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विकासखंड बेलहर कला की दो ग्राम पंचायतों के प्रधान से शौचालय निर्माण की जांच में उजागर हुए घपले की राशि की आधी- आधी रकम की वसूली भूराजस्व की भांति किए जाने का डीएम ने निर्देश दिया है। अलग- अलग जांच में दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि विकासखंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत बरडाड़ पिपरी में शौचालय निर्माण की हुई जांच में 9 लाख 48 हजार रुपये का घपला उजागर हुुुआ था। प्रधान और सचिव जांच में घपले के दोषी पाए गए थे। दोषी प्रधान ओरी को डीएम की ओर से नोटिस जारी करके 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित तिथि के अंदर प्रधान ने नोटिस का जबाब नहीं दिया। प्रधान से आधी रकम की वसूली भूराजस्व की भांति किए जाने लिए डीएम की ओर से निर्देश दिया गया है। तहसीलदार मेंहदावल को वसूली किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह बेलहर कला विकासखंड के ही ग्राम पंचायत जंगल दशहर में शौचालय निर्माण की हुई जांच में 36 हजार रुपये की अनियमितता उजागर हुई थी। प्रधान और सचिव जांच में दोषी पाए गए थे। डीएम की ओर से प्रधान को नोटिस जारी करके 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था। ग्राम प्रधान शायदा खातून की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया है। डीएम की ओर से प्रधान से आधी रकम की वसूली भूराजस्व की भांति कराए जाने का निर्देश तहसीलदार मेंहदावल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें