फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीसीपीएम व आशाओं का बयान दर्ज किया

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में बीसीपीएम और आशा कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे विवाद की जांच करने बुधवार को डीएम के निर्देश पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की। दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

सीएचसी नाथनगर पर विगत एक वर्ष से बीसीपीएम रंजना कुमारी और कुछ आशा कार्यकर्ता के बीच तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं और खींचतान बनी हुई है। जिसको लेकर केंद्र पर तैनात आशा कमलावती आदि ने सीएम से लेकर जिले के अधिकारियों को पत्र देकर बीसीपीएम के कार्यों की जांच की मांग की थी।
आरोप लगाया था कि बीसीपीएम की कार्य शैली ठीक नहीं है और कमीशन की मांग की जा रही है। जिले से हटाकर किसी अन्यत्र जिले में तैनात करने का उल्लेख भी आशाओं ने शिकायती पत्र में किया था। आशाओं ने एक पखवाड़ा पूर्व डीएम से मिलकर पत्र देकर शिकायत का उल्लेख किया था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रकरण की जांच का जिम्मा सीडीओ को दिया। बुधवार अपराह्न बाद सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सीएचसी नाथनगर पहुंचे। सीधे अधीक्षक चेंबर पहुंचे। शिकायतकर्ता छह से ज्यादा आशाओं से बारी-बारी बयान दर्ज किया।
इसके बाद बीसीपीएम रंजना देवी से प्रकरण की जानकारी लेकर बयान लिया। संबंधित बिल बाउचर और अभिलेखों का गहन पूर्वक निरीक्षण किया। सीडीओ का सीएचसी पर मौजूदगी होने से बगल में स्थित ब्लाॅक कर्मियों की सांसें अटकी रही। सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों की सहूलियत की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें