फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टेलरिंग शॉप योजना’ के तहत मिलेगा 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘टेलरिंग शॉप योजना’ के तहत मिलेगा 20 हजार
विज्ञापन

- 10 हजार अनुदान तथा शेष राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए ‘टेलरिंग शॉप योजना’ के तहत 20 हजार रुपये मिलेगा। इसमें 10 हजार अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम सतीश कुमार ने बताया कि इस योजना से वहीं व्यक्ति लाभ प्राप्त कर सकता है जो अनुसूचित जाति का हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता हो। उसकी अधिकतम आय 46,080 रुपये वार्षिक तथा शहरी क्षेत्र के लिए 56,480 रुपये तक प्रतिवर्ष होना चाहिए। अनुसूचित जाति की महिलाओं तथा कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 28 फरवरी तक जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदकों का साक्षात्कार पांच मार्च को दोपहर 12 बजे से कार्यालय में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें