फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लगाई किसान चौपाल, कृषि कानून को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
खलीलाबाद के महाथान में सपा का चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सपा ने लगाई किसान चौपाल, कृषि कानून को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को खलीलाबाद के महाथान में किसान चौपाल लगाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार में हुए कार्यों को बताया। कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक यादव सोनू ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में जनता खुशहाल थी। सपा सरकार ने जनहित और लोकहित में कई कार्य किए। जिसमें समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास, कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, एंबुलेंस सेवा, यूपी 100 पुलिस सेवा, जन सुविधा के लिए नदियों पर पुलों का निर्माण, सड़कों का निर्माण आदि कराए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सपा सरकार में हुए कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है। जनता भी भाजपा सरकार के झूठ को समझ चुकी है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों को बेतहासा वृद्घि हो चुकी है। इस पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान बेहाल है। सपा नेता जावेद खान, जिला सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि किसान विरोधी कानून को वापस लिया जाए। चौपाल की अध्यक्षता रामनाथ पांडेय और संचालन प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान अनिल यादव, महेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, रामनाथ चौरसिया, बालकिशुन निषाद, हनुमान कन्नौजिया, रमाभरोसे वारसी, शकुंतला यादव, श्याम दुलारी, मालती यादव, राहुल यादव बादल, दिनेश यादव, काशी चौधरी, बाबूराम यादव, धर्मराज यादव, दुष्यंत चौरसिया, झिनक यादव, महेंद्र भट्ठ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें