फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो वर्ष में टूटी आरसीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल

विज्ञापन
धर्मसिंहवा नगर पंचायत कार्यालय को जोड़ने को बनाईं गई आरसीसी सड़क दो वर्ष भीतर टूटने लगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा कार्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली आरसीसी सड़क निर्माण के महज दो वर्ष के भीतर ही जगह-जगह टूटने और धंसने लगी है। सड़क की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन पर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय तक जाने वाली इस सड़क पर आवागमन अधिक नहीं रहता है। इसके बावजूद दो वर्ष के भीतर ही कई स्थानों पर टूटना और धंसना निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, जिस फर्म ने निर्माण कराया था, वह नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न निर्माण कार्य करा रही है। स्थानीय नागरिक मोहम्मद शाहिद, दिलशाद अली, सभासद राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कमलेश राव और मनीराम चौधरी सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें