संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के ग्राम पंचायत चकदही के कोटेदार का चुनाव बुधवार को समय माता मंदिर स्थित पंचायत भवन पर हुआ। गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में अनूप कुमार यादव कोटेदार चुने गए।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिव सुमिरन प्रसाद ने बताया कि कोटेदार के चयन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। कोटेदार के लिए कुल चार लोगों ने दावेदारी की। बाद में दो लोगों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद अनूप कुमार यादव व कपिलमुनि के बीच वोटिंग कराई गई। अनूप कुमार यादव को 264 मत प्राप्त हुए, जबकि कपिलमुनि को मात्र 103 वोट से ही संतोष करना पड़ा।
इस प्रकार अनूप कुमार यादव को कोटेदार चुन लिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार राय, राजनरायन शुक्ल, अलका के साथ ही ग्राम प्रधान विद्योत्मा चौरसिया, राम नरायन चौरसिया, रविंद्र यादव, दशरथ यादव, राम करन, कैलाश, ओम प्रकाश, इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।