फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमाें के प्रति जागरूकता के लिए रथ रवाना

Thu, 03 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो से 16 अक्तूबर तक चलेगा यातायात जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट परिसर से बुधवार को यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यातायात जागरूकता कार्यक्रम दो से 16 अक्तूबर तक चलेगा। जिसका उद्धेश्य आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। प्रचार वाहन यातायात नियमों के पालन संबंधी जागरूकता सीट बेल्ट, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना आदि के संबंध में जागरूक करेगा। जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा लोगों के लिए सुरक्षित यातायात को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम जयप्रकाश, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, टीएसआई परमहंस यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें