- साफ-सफाई का ध्यान रखकर बीमारियों से बचने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुख्य उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि किसी तरह की बीमारी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराएं।
एएनएम माला देवी व आशा संगिनी सरोज यादव ने कहा कि अपने आस-पास सफाई अवश्य रखें। कहीं पर भी पानी एकत्र न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर पनपते हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया, मष्तिष्क ज्वर आदि की बीमारी हो सकती है। घरों में कूलर का पानी समय-समय पर बदलतें रहे और चूहे, छछुंदर आदि से भी दूर रहें। हमेशा पूरी बांह का कपड़ा पहनें और साते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस दौरान अनीता देवी, कंचन मिश्रा, मीरा देवी, रीता देवी, सहोद्रा देवी, बिंदू देवी, सुभद्रा देवी, सुमन सिंह, विद्यावती आदि मौजूद रहीं।