मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर आठ दिन घटने के बाद नौवे दिन फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में विभाग सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 75.75 मीटर पर पहुंच गया है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर आठ दिनों तक लगातार नीचे आ रहा था लेकिन नौवे दिन जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। करीब पांच सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी देखकर विभागीय अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।
बुधवार को राप्ती का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.75 मीटर पाया गया था। शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी आई और नदी का जलस्तर 75.70 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके कारण नदी का जलस्तर 75.75 मीटर पर पहुंच गया। अचानक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए।
सहायक अभियंता मनीष राय का कहना है कि नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संवाद